देश की खबरें | नयी शिक्षा नीति पर आरएसएस, भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने की चर्चा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं तथा केंद्रीय मंत्रियों ने बुधवार को समाप्त हुई दो दिवसीय बैठक में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं तथा केंद्रीय मंत्रियों ने बुधवार को समाप्त हुई दो दिवसीय बैठक में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इस बैठक का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आरएसएस का प्रतिनिधित्व इसके संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल और अरुण कुमार, इसकी प्रचार शाखा के प्रमुख सुनील आंबेकर तथा अन्य ने किया।
इसके अलावा विद्या भारती, भारतीय शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, भारतीय शिक्षा मंडल सहित विभिन्न आरएसएस-संबद्ध संगठनों और एबीवीपी के नेता भी बैठक में शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में भाजपा का प्रतिनिधित्व इसके समन्वयक वी सतीश, महासचिव सी टी रवि और संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश ने किया।
बैठक में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष रूप से छात्र दृष्टिकोण से विस्तृत चर्चा की गई जिसमें आरएसएस की विचारधारा की ओर झुकाव रखने वाले विभिन्न शिक्षाविद भी उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)