जरुरी जानकारी | नये 'इकनॉमी' एसी-3 कोच ने पहले साल 231 करोड़ रुपये कमाए, एसी-3 की आय पर असर नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेलवे को नये ‘इकनॉमी’ एसी-3 कोच से पहले साल 231 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। साथ ही आंकड़ें बताते हैं कि इन कोच की शुरुआत से सामान्य एसी-3 श्रेणी से होने वाली कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर रेलवे को नये ‘इकनॉमी’ एसी-3 कोच से पहले साल 231 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। साथ ही आंकड़ें बताते हैं कि इन कोच की शुरुआत से सामान्य एसी-3 श्रेणी से होने वाली कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है।

‘इकनॉमी’ एसी-3 कोच सस्ती वातानुकूलित रेल यात्रा सेवा है। इसकी शुरुआत शयनयान श्रेणी के यात्रियों को ‘सबसे अच्छी और सबसे सस्ती एसी यात्रा’ सेवा मुहैया कराने के लिए हुई थी। इन कोच का किराया सामान्य एसी-3 सेवा के मुकाबले 6-7 प्रतिशत तक कम है।

आंकड़ों से पता चलता है कि 21 लाख से अधिक लोगों ने एसी-3 टियर इकनॉमी श्रेणी से यात्रा की, जिससे रेलवे को अगस्त, 2021 से अगस्त, 2022 के बीच 231 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

अधिकारियों ने कहा कि इन कोच की शुरुआत रेलवे के लिए मुश्किल थी, क्योंकि यह सुनिश्चित करना था कि किराया बहुत अधिक न हो। इस बात को भी ध्यान में रखना था कि किराया बहुत कम भी न हो, क्योंकि ऐसे में अत्यधिक लाभदायक एसी-3 टियर में नुकसान होने लगेगा।

अप्रैल-अगस्त, 2022 के दौरान नए इकनॉमी कोच से 15 लाख लोगों ने यात्रा की और इससे 177 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रयोग सफल रहा है। इस दौरान सामान्य एसी-3 श्रेणी में यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है।

समान अवधि में सामान्य एसी-3 श्रेणी से रेलवे को 8,240 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

नये एसी-3 इकनॉमी श्रेणी के कोचों में 83 सीट हैं, जबकि सामान्य एसी-3 कोच में 72 सीटें होती हैं। सामान्य एसी-3 कोचों में दो साइड बर्थ होती हैं, जिन्हें नए कोच में बढ़ाकर तीन कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने अब तक 370 ऐसे डिब्बों को यात्रा सेवाओं में शामिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज