देश की खबरें | नये कृषि कानून किसानों के अच्छे दाम दिलाने में करेंगे मदद: बंगाल भाजपा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों के विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि कृषि सुधार उपायों से उन्हें बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी और वे अपनी ऊपज उंचे दाम पर बेच पायेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 दिसंबर नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों के विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि कृषि सुधार उपायों से उन्हें बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी और वे अपनी ऊपज उंचे दाम पर बेच पायेंगे।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों को अपनी ऊपज के लिए अच्छे दाम से वंचित रखा गया है।

यह भी पढ़े | सीबीआई द्वारा जब्त 103 किलोग्राम सोना गायब, मद्रास हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए.

उन्होंने, ‘‘पहले कोई भी किसान अपनी उपज बिचौलिये को बेचने के लिए बाध्य था। वे पांच रूपये किलो आलू बेचते थे और हम उसे 40 रूपये प्रति किलो खरीद रहे हैं। वे अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने में असमर्थ थे। ’’

उन्होंने कहा कि वे एमएसपी 1600 रूपये से अधिक होने के बावजूद धान 1200-1300 प्रति क्विंटल बेचने के लिए मजबूर किया गया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों का आंदोलन और होगा तेज, रविवार को राजस्थान से दिल्ली जाने वाले रोड को करेंगे जाम.

घोष ने कहा, ‘‘ नये कृषि कानून किसानों को अपनी उपज बाजार में बेचने का लचीलापन प्रदान करेगा जहां उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे।’’

हजारों किसान नये कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इन कानूनों से एमएसपी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इन किसानों में ज्यादातर पंजाब के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान