देश की खबरें | नये कृषि कानून केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए : दिग्विजय सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ये कानून केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।
इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ दिसंबर नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ये कानून केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।
‘भारत बंद’ के दौरान सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के छावनी क्षेत्र स्थित संयोगितागंज अनाज मंडी में नये कृषि कानूनों पर विरोध जताते हुए केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा, "काले कानून वापस लो, किसानों की समस्याएं हल करो।"
इस मौके पर सिंह ने कहा, "नोटबन्दी और जीएसटी लाने के बाद अब मोदी सरकार ने केवल बड़े-बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कृषि क्षेत्र के काले कानून पेश किए हैं। इनके खिलाफ किसानों के साथ ही कृषि उपज मंडियों के हम्माल और तुलावटी सड़क पर हैं।"
यह भी पढ़े | श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी की संभावना, प्रमुख राजमार्ग बंद.
राज्यसभा सांसद ने मोदी सरकार से नये कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा, "यह अमीर और गरीब की लड़ाई है।"
उन्होंने यह मांग भी की कि प्रधानमंत्री सर्वदलीय संसदीय समिति बनाकर किसानों के मसले सुलझाएं।
सिंह ने मंडी परिसर में किसानों, हम्मालों और तुलावटियों से नये कृषि कानूनों को लेकर चर्चा भी की।
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अनाज मंडी में पर्याप्त तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)