Nandre Burger: कभी क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर, मुफ्त पढाई के लिये खेल से हुआ था जुड़ाव

दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर कभी क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे बल्कि मुफ्त पढाई के लिये उन्होंने खेल को चुना.

Nandre Berger(Photo Credit: X Formerly As Twitter)

जयपुर, 28 मार्च दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर कभी क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे बल्कि मुफ्त पढाई के लिये उन्होंने खेल को चुना. उन्हें 2014 में क्रिकेट ट्रायल के जरिये विटवाटर्सरेंड यूनिवर्सिटी में दाखिला और पूरी स्कॉलरशिप मिली. उसके बाद से उन्होंने मुड़कर नहीं देखा. दक्षिण अफ्रीका के 28 वर्ष के तेज गेंदबाज बर्गर ने पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 50 लाख रूपये में खरीदा जबकि उन्होंने पिछले महीने एसए20 में भी जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के लिये खेला था. यह भी पढ़ें:  डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, डीन एगर समेत कई दिग्गज हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, यहां देखें पूरी लिस्ट

बर्गर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ अजीब लगता है ना. विट्स उन छात्रों को स्कॉलरशिप दे रहा था जो क्रिकेट खेलते हैं. मैं क्रिकेटर बनना नहीं चाहता था लेकिन मुफ्त पढाई के लिये हाथ आजमाने में बुराई नहीं थी. क्रिकेट मेरी पढाई के लिये बैकअप था.’’

उनकी यूनिवर्सिटी के कोच नील लीवेंसन ने उनमें एक सक्षम तेज गेंदबाज देखा.

बर्गर ने कहा ,‘‘ पहले तो मैं हंसा कि मैं 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालता हूं. मैं 145 किमी से नहीं डाल सकता । मैने फिर भी उन्हें हामी भरी और फिर मुझे मजा आने लगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\