जरुरी जानकारी | नेटवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर कारोबार के पहले दिन 82 प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेटवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर कारोबार के पहले दिन बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 500 रुपये के मुकाबले 82 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई नेटवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर कारोबार के पहले दिन बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 500 रुपये के मुकाबले 82 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 89.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 947 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 952 रुपये के उच्च स्तर तक गया और अंत में 82.40 प्रतिशत उछाल के साथ 912 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
बीएसई में कंपनी के शेयर की शुरुआत 88.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 942.50 रुपये पर हुई। बाद में यह 82.10 प्रतिशत तेजी के साथ 910.50 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,104.72 करोड़ रुपये है।
नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 90.36 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 631 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 475 से 500 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)