जरुरी जानकारी | नीदरलैंड 2022-23 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीदरलैंड बीते वित्त वर्ष (2022-23) में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा है। भारत इन देशों में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, रसायन और एल्युमिनियम के सामान का निर्यात करता है।

नयी दिल्ली, 14 मई नीदरलैंड बीते वित्त वर्ष (2022-23) में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा है। भारत इन देशों में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, रसायन और एल्युमिनियम के सामान का निर्यात करता है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

भारत का नीदरलैंड से व्यापार अधिशेष 2021-22 के आठ अरब डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 13 अरब डॉलर हो गया है।

आंकड़ों से पता चलता है कि भारत से निर्यात के मामले में नीदरलैंड ने ब्रिटेन, हांगकांग, बांग्लादेश और जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है।

भारत का नीदरलैंड को निर्यात 2021-22 के 12.5 अरब डॉलर से लगभग 48 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 18.52 अरब डॉलर हो गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 और 2020-21 में नीदरलैंड को निर्यात क्रमश: 12.55 अरब डॉलर और 6.5 अरब डॉलर रहा था। नीदरलैंड को निर्यात 2000-01 के बाद से लगातार बढ़ रहा है।

भारत के सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के मामले में नीदरलैंड 2020-21 में नौवें स्थान पर था। 2021-22 में यह पांचवें स्थान पर आ गया।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि दक्ष बंदरगाह और सड़क, रेलवे और जलमार्ग संपर्क के जरिये नीदरलैंड यूरोप के लिए एक केंद्र के रूप में उभरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी