एजेंसी न्यूज

PAK vs NED, World Cup 2023: नीदरलैंड ने पाकिस्तान को 286 पर रोका, मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील ने खेली अर्धशतकीय पारी

टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. दत्त ने लोगन वैन बीक के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और पाकिस्तान ने 10वें ओवर तक फखर जमां (12), बाबर (पांच) और इमाम उल हक (15) के विकेट गंवा दिये. वैन बीक ने फखर जबकि ऐकरमैन ने बाबर को चलता किया. पॉल वैन मीकरान ने अपनी पहली गेंद पर इमाम को आउट किया.

PAK vs NED, World Cup 2023: नीदरलैंड ने पाकिस्तान को 286 पर रोका, मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील ने खेली अर्धशतकीय पारी
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद: हरफनमौला बास डलीडे ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से चार विकेट चटकाए जिससे नीदरलैड ने एकदिवसीय विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को 49 ओवर में 286 रन पर आउट कर दिया. पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद मोहम्मद रिजवान (75 गेंद में 68 रन) और सऊद शकील (52 गेंद में 68 रन) ने चौथे विकेट के लिए 114 गेंद में 120 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करायी.

डलीडे ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाये तो वहीं ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (48 रन पर एक विकेट) और कोलिन  ऐकरमैन (39 रन पर दो विकेट) ने हैदराबाद में स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाया. नीदरलैंड की टीम 12 साल के बाद विश्व कप में हिस्सा ले रही है. PAK vs NED, World Cup 2023 Live Score Update: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को दिया 287 रनों का लक्ष्य, मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील ने खेली बेहतरीन पारी

टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. दत्त ने लोगन वैन बीक के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और पाकिस्तान ने 10वें ओवर तक फखर जमां (12), बाबर (पांच) और इमाम उल हक (15) के विकेट गंवा दिये. वैन बीक ने फखर जबकि ऐकरमैन ने बाबर को चलता किया. पॉल वैन मीकरान ने अपनी पहली गेंद पर इमाम को आउट किया.

रिजवान ने और सऊद ने मैच में पाकिस्तान की वापसी करायी लेकिन दत्त ने तेजी से बल्लेबाजी कर रहे सऊद को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. सऊद ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया. डलीडे ने इसके बाद रिजवान को बोल्ड किया.

मोहम्मद नवाज (39) और शादाब खान (39) ने सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया. पाकिस्तान की टीम 300 रन की ओर बढ़ रही थी लेकिन डलीडे ने लगातार गेंदों पर शादाब और हसन अली (शून्य) को आउट कर रनगति पर रोक लगायी. पाकिस्तान की टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पायी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).