खेल की खबरें | विश्व कप क्वालीफायर में नीदरलैंड ने वेस्टइंडीज को सुपर ओवर में हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑलराउंडर लोगान वान बीक के सुपर ओपर में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नीदरलैंड ने सोमवार को यहां आईसीसी पुरुष विश्व कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज को हरा दिया।
हरारे, 26 जून ऑलराउंडर लोगान वान बीक के सुपर ओपर में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नीदरलैंड ने सोमवार को यहां आईसीसी पुरुष विश्व कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज को हरा दिया।
वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी हार है।
क्राइस्टचर्च में जन्में वान बीक ने सुपर ओवर में तीन छक्कों और तीन चौक्कों से 30 रन बनाने के बाद गेंद भी थामी और वेस्टइंडीज को सिर्फ आठ रन बनाने दिए। इस जीत से टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही और सुपर छह चरण में दो अंक के साथ जाएगी।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन के नाबाद 104 रन की बदौलत छह विकेट पर 374 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों ब्रेंडन किंग (76) और जॉनसन चार्ल्स (54) ने भी अर्धशतक जड़े।
इसके जवाब में नीदरलैंड ने तेजा निदामानुरू (111) के शतक और कप्तान स्कॉट एडवर्डस (67) के साथ उनकी 143 रन की साझेदारी से नौ विकेट पर 374 रन का स्कोर बनाकर मैच टाई किया और फिर सुपर ओवर में बाजी मारी।
एक अन्य मैच में सीन विलियम्स के 174 रन की मदद से जिंबाब्वे ने अमेरिका को 304 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।
जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 408 रन बनाए जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम का सर्वाच्च स्कोर है।
इसके जवाब में अमेरिका की टीम सिकंदर रजा (15 रन पर दो विकेट) और रिचर्ड नगारवा (25 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 25.1 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट भी हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

