विदेश की खबरें | भ्रष्टाचार के मुकदमे के खर्च के लिए नेतन्याहू ने अमीर दोस्तों से मांगी सहायता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे नेतन्याहू के अरबपति दोस्तों के साथ संबंध होने की पुष्टि हुई है और इजराइली राजनीति और धनाढ्य वर्ग के बीच गठजोड़ उजागर हुआ है।

इससे नेतन्याहू के अरबपति दोस्तों के साथ संबंध होने की पुष्टि हुई है और इजराइली राजनीति और धनाढ्य वर्ग के बीच गठजोड़ उजागर हुआ है।

नेतन्याहू ने एक इजराइली निगरानी समिति से आग्रह किया है कि मुकदमे के खर्च के लिए उन्हें मिशिगन स्थित एक धनी व्यापारी स्पेंसर पार्टरिच से एक करोड़ शेकेल (लगभग 30 लाख डॉलर) दान लेने के अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.

चूंकि पार्टरिच भी मुकदमे में एक गवाह हैं इसलिए समिति ने देश के महाधिवक्ता से इसपर राय मांगी है।

किसी दोस्त से वित्तीय सहायता लेना अवैध नहीं है और इजराइली राजनेताओं की विदेश में बसे धनी यहूदी समर्थकों से सहायता लेने की परंपरा रही है लेकिन कुछ लोग नेतन्याहू के मामले को शक की निगाह से देख रहे हैं।

यह भी पढ़े | चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित.

इजराइल में सुशासन के समर्थक एक संगठन से जुड़े तोमर नॉर ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्रियों के संबंध शक्तिशाली धनाढ्य वर्ग से हैं, यह चिंताजनक है।”

उन्होंने कहा, “जब सीमाएं धुंधली हो जाती है तब आप पैसों की चकाचौंध से अंधे हो जाते हैं। आपको और पैसा चाहिए होता है। फिर अचानक वह दोस्त एक छोटी से सहायता मांगता है और समस्या खड़ी हो जाती है।”

पिछले महीने नेतन्याहू पर धोखाधड़ी और घूस लेने का मुकदमा यरुशलम की अदालत में शुरू हुआ था।

अगले महीने मुकदमे की सुनवाई होनी है।

नेतन्याहू पर अपने अरबपति दोस्तों- हॉलीवुड फिल्मकार अर्नोन मिलचन और ऑस्ट्रेलियाई व्यापारी जेम्स पैकर से दो लाख डॉलर रुपये मूल्य की सिगार और शैम्पेन लेने का आरोप है।

उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इजराइली मीडिया में अधिक कवरेज पाने के वास्ते मीडिया जगत के शक्तिशाली वर्ग को लाभ पहुंचाने वाले कानून को पारित कराने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा है कि उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं और दोस्तों से उपहार लेना गलत नहीं है।

अपने मुकदमे के खर्च के लिए नेतन्याहू ने पार्टरिच के अलावा अपने धनी अमेरिकी रिश्तेदार नाथन मिलिकोस्की से भी संपर्क किया है।

नेतन्याहू के वकीलों ने निगरानी समिति से अनुरोध किया है उन्हें पार्टरिच से एक करोड़ शेकेल की राशि स्वीकार करने की अनुमति दी जाए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका