विदेश की खबरें | नेतन्याहू अंतरराष्ट्रीय वारेंट के बावजूद बुडापेस्ट पहुंचे, हंगरी बोला- आईसीसी से अलग होंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नवंबर में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी किया था जिसके बाद से यह इजराइली प्रधानमंत्री की दूसरी विदेश यात्रा है।

जैसे ही नेतन्याहू बुडापेस्ट पहुंचे, हंगरी ने कहा कि वह आईसीसी से अलग होने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ गेरगेली गुलियास ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “हंगरी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय से अलग होगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार संवैधानिक और अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे के अनुसार बृहस्पतिवार को आईसीसी से अलग होने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

नेतन्याहू का राजधानी बुडापेस्ट के कैसल डिस्ट्रिक्ट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ स्वागत किया गया, जहां वह ओरबान के साथ खड़े थे।

दोनों नेताओं के बीच बृहस्पतिवार को बातचीत होनी है। नेतन्याहू रविवार को यहां से रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)