विदेश की खबरें | भ्रष्टाचार के मामले में नेतन्याहू अदालत में पेश हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, यह बहुप्रतीक्षित गवाही अब अगले सप्ताह तक के लिए टल गई है क्योंकि नेतन्याहू के वकीलों ने इसे कानूनी चुनौती दी है।
हालांकि, यह बहुप्रतीक्षित गवाही अब अगले सप्ताह तक के लिए टल गई है क्योंकि नेतन्याहू के वकीलों ने इसे कानूनी चुनौती दी है।
नेतन्याहू के खिलाफ मामले में हेफेत्ज अभियोजन पक्ष के एक महत्वपूर्ण गवाह हैं।
हेफेत्ज ने नेतन्याहू सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम करने के लिए 2009 में पत्रकारिता का अपना लंबा करियर छोड़ दिया था और फिर 2014 में वह नेतन्याहू परिवार के प्रवक्ता एवं सलाहकार बन गए थे।
नेतन्याहू आज एक वकील, अपने छोटे बेटे अवनेर और अपनी लिकुड पार्टी के कुछ समर्थकों के साथ अदालत कक्ष में दाखिल हुए।
उनके वकीलों ने मामले में नए गवाह के सामने आने की खबरों के बाद मंगलवार के सत्र को विलंबित करने को कहा। नए गवाह ने आरोप लगाया है कि नेतन्याहू की पत्नी सारा ने दो अरबपति दोस्तों, हॉलीवुड निर्माता अर्नोन मिलचन और ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर से उपहार के रूप में एक महंगा कंगन स्वीकार किया था।
नेतन्याहू के वकीलों ने दलील दी कि हेफेत्ज के अपना पक्ष रखने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री को सबूतों का अध्ययन करने की आवश्यकता है।
थोड़े समय के अवकाश के बाद, अदालत ने अनुरोध स्वीकार कर लिया और अगले सोमवार तक हेफेत्ज की गवाही को स्थगित कर दिया।
नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी, विश्वास भंग करने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)