जरुरी जानकारी | शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 21 प्रतिशत बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष में अभी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.66 प्रतिशत बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर चालू वित्त वर्ष में अभी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.66 प्रतिशत बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि 17 दिसंबर, 2023 तक 13,70,388 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.95 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट कर (सीआईटी) से मिले। व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की हिस्सेदारी 6.73 लाख करोड़ रुपये रही। इसमें प्रतिभूति लेनदेन कर शामिल है।
चालू वित्त वर्ष में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह बजट अनुमान के 75 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष करों से 18.23 लाख करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद है। इसमें व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2023-24 में 17 दिसंबर 2023 तक 2.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के ‘रिफंड’ भी जारी किए जा चुके हैं।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 17 दिसंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13,70,388 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 11,35,754 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

