एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37.28 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मैगी, कॉफी जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली नेस्ले इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37.28 प्रतिशत बढ़कर 908.08 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37.28 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर मैगी, कॉफी जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली नेस्ले इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37.28 प्रतिशत बढ़कर 908.08 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में मुनाफा 661.46 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में शुद्ध बिक्री 9.43 प्रतिशत बढ़कर 5,009.52 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 4,577.44 करोड़ रुपये थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल खर्च 5.92 प्रतिशत बढ़कर 3,954.49 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,733.12 करोड़ रुपये था।

नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 10.33 प्रतिशत बढ़कर 4,823.72 करोड़ रुपये हो गई, जो 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,371.99 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, इसका निर्यात 9.56 प्रतिशत घटकर 185.80 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 205.45 करोड़ रुपये था।

परिचालन आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 9.45 प्रतिशत बढ़कर 5,036.82 करोड़ रुपये रही।

निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).