देश की खबरें | संत कबीर नगर में भतीजों ने बुजुर्ग चाचा की पीट-पीट कर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार, घटना बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में रविवार सुबह हुई, जहां राम सुमेर गौतम (65) की उसके ही भतीजों ने हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में रविवार सुबह हुई, जहां राम सुमेर गौतम (65) की उसके ही भतीजों ने हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सूपा गांव निवासी राम सुमेर गौतम की उसके ही दो भतीजों ने हत्या कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि राम सुमेर गौतम की कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह अपने भतीजों बलिराम तथा शक्ति के साथ रह रहा था।
कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से वह दोनों भतीजों से किसी बात को लेकर नाराज था तथा उसके भतीजों ने उसे कहीं और चले जाने को कहा था लेकिन वह नहीं गया।
एएसपी ने छानबीन के हवाले से बताया, “आज राम सुमेर तथा भतीजों के बीच मारपीट हुई जिसमें ईंट तथा कील का प्रयोग किया गया। मारपीट के दौरान राम सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।”
एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी भतीजे बलिराम और शक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

