एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में भाजपा के पूर्व सांसद के भतीजे ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद के 21 वर्षीय भतीजे ने मंगलवार को मुंबई में अपने आवासीय इमारत की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में भाजपा के पूर्व सांसद के भतीजे ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की: पुलिस

मुंबई, 15 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद के 21 वर्षीय भतीजे ने मंगलवार को मुंबई में अपने आवासीय इमारत की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंधेरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सागर रामकुमार गुप्ता के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता का भतीजा था।

इंजीनियरिंग का छात्र सागर अंधेरी (पूर्व) के अंबुजवाड़ी इलाके में स्थित हरि दर्शन भवन की सातवीं मंजिल पर रहता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘सागर दोपहर में कॉलेज से घर लौटा। उसने अपने परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं की और सीधे छठी मंजिल पर गया और ‘डक्ट एरिया’ से छलांग लगा दी। उसके शव को कुछ राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। सागर को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि सागर का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक उमेश ने कहा, ‘‘मृतक उत्तर प्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता का भतीजा था। पुलिस यह जानने के लिए कॉलेज में सागर गुप्ता के दोस्तों से पूछताछ करेगी कि वह अवसादग्रस्त था या नहीं और इस कदम के पीछे का संभावित कारण क्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).