एजेंसी न्यूज

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोप में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का भतीजा गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में आगरा जेल में बंद भदोई के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भतीजे एवं भदोही के डीह ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोप में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का भतीजा गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

वाराणसी,8 दिसंबर : सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में आगरा जेल में बंद भदोई के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भतीजे एवं भदोही के डीह ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि मनीष मिश्रा और उसके साथियों पर पीड़िता के घर में घुस कर उसे धमकाने और उसके साथ मारपीट सहित अन्य आरोपों में वाराणसी के जैतपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी मिश्रा को भदोई पुलिस ने गिरफ्तार कर वाराणसी पुलिस को सौंप दिया है.

गणेश ने बताया कि उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल मुम्बई में छापेमारी कर रही है. साथ ही आरोपियों के घरों की कुर्की की भी तैयारी चल रही है. गौरतलब है कि वाराणसी के जैतपुर क्षेत्र की एक गायिका ने विद्यायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा और भतीजे के बेटे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया था. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | डीपीसीसी ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 2015 से 478 करोड़ रुपये खर्च किए: आरटीआई

उन्होंने बताया कि आरोप है कि 2014 में मिश्रा की बेटी लोकसभा चुनाव में खड़ी हुई थी और उसी दौरान महिला को कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था, और विधायक ने अपने आवास पर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था.

इस मामले में आरोपी विजय मिश्रा जेल में है, उसका बेटा विष्णु फरार चल रहा है और विकास जमानत पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).