चाईबासा में डायन होने के संदेह में भतीजे ने अपनी चाची की हत्या की
झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में गौगुटू गांव की रहने वाली सुकुरमनी हेंब्रम की उसके भतीजे ने कथित तौर पर डायन होने के संदेह में धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका शव जंगल में छिपा दिया.
चाईबासा (झारखंड), 6 जुलाई : झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में गौगुटू गांव की रहने वाली सुकुरमनी हेंब्रम की उसके भतीजे ने कथित तौर पर डायन होने के संदेह में धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका शव जंगल में छिपा दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीमाराम हेंब्रम ने डायन होने के संदेह में धारदार हथियार से अपनी चाची सुकुमनी हेंब्रम (45) की हत्या कर दी और शव को जंगल में छुपा दिया. मंगलवार को मंझारी पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला का शव बरामद कर उसे चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया. महिला के पति चरण हेंब्रम ने बताया कि उसकी पत्नी सुकुरमनी रविवार को अन्य महिलाओं के साथ गंगीमुंडी जंगल गयी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. सोमवार को उसकी खोजबीन शुरू की गयी, तो जंगल में उसका शव बरामद हुआ. यह भी पढ़ें : Kullu Cloud Burst: कुल्लू में बादल फटा, कम से कम चार लोगों चाची की हत्या के बहने की आशंका
चरण हेंब्रम के अनुसार, उनका भतीजा सीमाराम हेंब्रम उनकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाता था. रविवार को सीताराम ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी. इस संबंध में मंझारी थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

