विदेश की खबरें | नेपाल के निर्वाचन आयोग ने महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर महापौर प्रत्याशी से सफाई मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में काठमांडू महानगर के महापौर पद के लिए सीपीएन-यूएमएल प्रत्याशी से सफाई मांगी है।

काठमांडू, दो मई नेपाल के निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में काठमांडू महानगर के महापौर पद के लिए सीपीएन-यूएमएल प्रत्याशी से सफाई मांगी है।

आरोप है कि केशव स्थापित ने बृहस्पतिवार को उस समय महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी जब उसने उनपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में सवाल किया था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में ‘मीट टू’ आंदोलन के दौरान कम से कम दो महिलाओं ने स्थापित पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

कार्यक्रम में महिला के सवाल का जवाब देते हुए स्थापित ने कहा था कि वह अच्छी महिला की तरह दिख रही हैं लेकिन उनका चेहरा घिनौना है। उन्होंने यह भी कहा था, ‘‘ क्या होगा अगर लड़की का नाम मीडिया में वेश्यावृत्ति में शामिल होने के तौर पर जाहिर किया जाए।’’

उल्लेखनीय है कि शनिवार को करीब 45 महिला अधिकार संगठनों ने बयान जारी कर स्थापित की टिप्पणी को आपत्तिजनक करार दिया और उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की। नेपाल में 13 मई को स्थानीय निकाय का चुनाव होगा।

महिला पुनर्वास केंद्र (डब्ल्यूओआरईसी) सहित अधिकार समूहों ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘यह बयान न केवल असंवेदनशील है बल्कि अपने आप में लैंगिक हिंसा के बराबर है।’’

निर्वाचन आयोग ने डब्ल्यूओआरईसी से भी स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने स्थापित से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में दो महिला पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि स्थापित ने 2012 में उनका यौन उत्पीड़न किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज