एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल की राजधानी काठमांडू में जोरदार भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की राजधानी काठमांडू और इसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता छह मापी गई है। भूकंप के चलते लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।

विदेश की खबरें | नेपाल की राजधानी काठमांडू में जोरदार भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

काठमांडू, 16 सितंबर नेपाल की राजधानी काठमांडू और इसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता छह मापी गई है। भूकंप के चलते लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार तड़के 5 बजकर 19 मिनट पर तिब्बत सीमा के निकट सिंधुपालचौक जिले में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता छह मापी गई है।

यह भी पढ़े | Russia to Supply Sputnik-V Vaccine to Dr. Reddy’s Laboratories: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, भारत की कंपनी डॉक्टर रेड्डी लैब को मिलेगी रूस में विकसित कोरोना वैक्सीन.

भूकंप का केन्द्र काठमांडू से 120 किलोमीटर दूर सिंधुपालचौक जिले का रामचे गांव था। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भी इसी जगह 3.8 तीव्रता का हल्का भूकंप आया।

मध्य और पूर्वी नेपाल में महसूस किये गए तेज झटकों ने काठमांडू घाटी को हिलाकर रख दिया, जिसके चलते तड़के लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: कोरोना वैक्सीन को लेकर चीन-UAE से आई अच्छी खबर, तीसरे चरण के ट्रायल में दिखे सकारात्मक परिणाम.

हालांकि, अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

नेपाल में 2015 में भीषण भूकंप आया था, जिसमें 9 हजार लोगों की मौत हो गई थी। सिंधुपालचौक जिला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).