विदेश की खबरें | भारत-नेपाल संबंधों पर चीनी राजदूत की टिप्पणी पर नेपाली सांसदों ने चिंता जताई, चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के सांसदों ने भारत और नेपाल के बीच व्यापार संबंध को लेकर चीनी राजदूत की विवादास्पद टिप्पणियों पर शुक्रवार को चिंता व्यक्त की और राजदूत को अन्य देशों के संवेदनशील मामलों पर टिप्पणी करते समय अधिक सावधान रहने की चेतावनी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, आठ सितंबर नेपाल के सांसदों ने भारत और नेपाल के बीच व्यापार संबंध को लेकर चीनी राजदूत की विवादास्पद टिप्पणियों पर शुक्रवार को चिंता व्यक्त की और राजदूत को अन्य देशों के संवेदनशील मामलों पर टिप्पणी करते समय अधिक सावधान रहने की चेतावनी दी।

शनिवार को ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन और नेपाल में इसका प्रभाव’ शीर्षक वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल में चीनी राजदूत चेन सोंग ने दावा किया कि भारत के साथ बिजली व्यापार में नेपाल व्यापार घाटे का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, आपके पास भारत जैसा पड़ोसी है, लेकिन सौभाग्य से आपके पास भारत जैसा पड़ोसी है क्योंकि भारत एक विशाल बाजार है जिसमें अपार संभावनाएं हैं जिनका आप लाभ उठा सकते हैं। लेकिन नेपाल और अन्य पड़ोसियों के प्रति भारत की नीति इतनी अनुकूल नहीं है और नेपाल के लिए इतनी फायदेमंद नहीं है। इसलिए हम उसे बाधाओं वाली नीति कहते हैं।’’

चेन ने काठमांडू में ‘फाउंडेशन फॉर ट्रांस-हिमालयन रिसर्च एंड स्टडीज’ और ‘फ्रेंड्स ऑफ सिल्क रोड क्लब नेपाल’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

खबरों के मुताबिक संसदीय समिति ने विदेश मंत्रालय से नेपाल-भारत बिजली व्यापार के मुद्दे पर राजदूत चेन की टिप्पणियों के संबंध में जांच करने को कहा है।

संसद की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं पर्यटन समिति की बैठक में शुक्रवार को मामले की जानकारी लेने के लिए विदेश मंत्री एन पी सउद को बुलाया गया। समिति के सदस्यों ने चेन की हालिया टिप्पणियों पर चिंता जताई।

संसद सूत्रों के अनुसार समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने विदेश मंत्रालय से इस मामले की जांच करने का आग्रह किया और राजदूत से ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर टिप्पणी करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा।

यादव ने कहा, ‘‘नेपाल एक संप्रभु राज्य है, यह हमारा मामला है कि हम क्या करते हैं और क्या नहीं करते हैं।’’ उन्होंने विदेश मंत्रालय से चीनी राजदूत की टिप्पणियों के बारे में जांच करने का आग्रह किया।

बैठक में सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने कहा कि नेपाल में राजदूतों को नेपाल की भू-राजनीतिक स्थिति के संबंध में संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने चीनी राजदूत का नाम लिए बिना कहा कि हर किसी को सावधान रहना चाहिए ताकि किसी की अभिव्यक्ति नेपाल की भू-राजनीतिक जटिलताओं को ना बढ़ाए।

सीपीएन-यूएमएल सांसद भीम आचार्य ने कहा कि नेपाल के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना किसी भी देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘चीनी राजदूत की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बाद ही यूएमएल अपना रुख सामने रखेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी