देश की खबरें | शिमला में भूस्खलन की चपेट में आकर नेपाली दंपति की मौत, रोहड़ू में अचानक आई बाढ़ में तीन लोग बहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की चपेट में आकर नेपाली दंपति की मौत हो गई जबकि यहां के एक गांव में शनिवार सुबह अचानक आई बाढ़ में एक ढाबा बह गया, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति और उनके पोते की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला, 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की चपेट में आकर नेपाली दंपति की मौत हो गई जबकि यहां के एक गांव में शनिवार सुबह अचानक आई बाढ़ में एक ढाबा बह गया, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति और उनके पोते की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां भारी बारिश के कारण कोटखाई के कलाला गांव में भूस्खलन के चलते दंपति - भीम बहादुर और उनकी पत्नी शीला - का अस्थायी घर ढह गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दंपति नेपाली थे और कलाला में मजदूरी करते थे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रोहड़ू क्षेत्र के बदियारा गांव में अचानक आई बाढ़ में एक ढाबा बह गया, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति और उनके पोते की मौत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि तीनों का पता लगाने के लिए बचाव कार्य जारी है, जहां बरसाती नाले में अचानक बाढ़ आ गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि रोशन लाल और उनकी पत्नी भागा देवी गांव में एक ढाबा चलाते थे और उनका पोता कार्तिक उनसे मिलने आया था।

उन्होंने बताया कि अचानक आई बाढ़ के बाद रोहड़ू में कई घरों और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

इस बीच, पुलिस ने कहा कि पंजाब रोडवेज बस का मलबा शनिवार को मनाली में ब्यास नदी के बीच में पाया गया।

बस की पहचान करने वाले पंजाब रोडवेज के अधिकारियों ने कहा कि इसने नौ जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 से अपनी यात्रा शुरू की थी और 10 जुलाई को मनाली के पास बाढ़ में बह गई।

पुलिस ने कहा कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि घटना के दौरान बस में यात्री थे या नहीं, बस चालक और कंडक्टर के शव पहले ही बरामद कर लिए गए थे।

वहीं, शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने शनिवार को पीटीआई- को बताया कि रोहड़ू से लगभग 30 किलोमीटर दूर यहां कोटखाई तहसील के खालतू नाला के पास बाजार रोड पर एक मीटर गहरी दरारें आ गईं, जिससे बाजार क्षेत्र दो भागों में विभाजित हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\