काठमांडू, 10 फरवरी नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल को गुटनिरपेक्षता की अपनी विदेश नीति पर कायम रहते हुए अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बगैर देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए।
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने नेपाल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया, जो कि कोविड-19 महामारी और भू-राजनीतिक घटनाक्रम के कारण धीमी हो गई है।
भंडारी ने कहा, ‘‘नेपाल गुटनिरपेक्षता की नीति अपना रहा है। हमें किसी भी देश के निकट रहने या दूर जाने की आवश्यकता नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि जब संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, राष्ट्रीय स्वतंत्रता और सुरक्षा की बात आती है तो नेपाल एक इंच भी समझौता नहीं करेगा।
राष्ट्रपति भंडारी ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए लघु और दीर्घकालिक रणनीति की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा दोनों देशों के बीच समग्र सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY