एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल पुलिस ने संसद परिसर में ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की राजधानी काठमांडू में संसद परिसर भवन में एक ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक कॉलेज के प्रोफेसर और चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | नेपाल पुलिस ने संसद परिसर में ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 11 जुलाई नेपाल की राजधानी काठमांडू में संसद परिसर भवन में एक ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक कॉलेज के प्रोफेसर और चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रोफेसर और छात्रों ने यह ड्रोन बनाया था और यह परीक्षण के दौरान संसद भवन परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

काठमांडू मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता अपिल बोहरा ने बताया कि ‘‘ड्रोन मंगलवार को संसद भवन की छत पर पाया गया यह ‘नो-फ्लाई जोन’ में आता है।’’

बोहरा ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में ‘टेकस्पायर कॉलेज’ के एक प्रोफेसर और चार छात्रों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ड्रोन को कॉलेज से ही उड़ाया गया था।

कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मण पोखरेल ने कहा कि छात्र और शिक्षक ड्रोन की परीक्षण उड़ान संचालित कर रहे थे, लेकिन इसका संचार टूट गया और ड्रोन संसद भवन पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि यह ड्रोन छात्रों ने अपने ‘असाइनमेंट’ के तहत बनाया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पांचों संदिग्धों को हिरासत में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).