विदेश की खबरें | नेपाल ने कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की, भारत ने दी थी 10 लाख खुराकें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल ने कोविड-19 से बचाव के लिए बुधवार को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। भारत ने पड़ोसियों को अहमियत देने की अपनी नीति के अनुरूप अनुदान के तहत नेपाल को टीके की 10 लाख खुराकें मुहैया करायी है।

काठमांडू, 27 जनवरी नेपाल ने कोविड-19 से बचाव के लिए बुधवार को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। भारत ने पड़ोसियों को अहमियत देने की अपनी नीति के अनुरूप अनुदान के तहत नेपाल को टीके की 10 लाख खुराकें मुहैया करायी है।

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने बुधवार की सुबह बालुवतार में प्रधानमंत्री आवास से टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी के साथ देश भर में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यर्कियों को टीका देने की शुरुआत हो गयी।

टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि तीन महीने के भीतर सभी नागरिकों को निशुल्क टीका मुहैया कराए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सुखराज ट्रॉपिकल एंड इनफेक्शियस डिजीज हॉस्पिटल, टेकू के निदेशक डॉ सागर राजभंडारी समेत अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को सबसे पहले टीके की खुराक दी गयी।

अधिकारियों के मुताबिक देश में 65 जिलों में करीब 4,30,000 अग्रिम कर्मियों-स्वास्थ्यकर्मियों, स्वास्थ्य केंद्रों में सहायक कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और कैदियों को टीके की खुराक दी जाएगी।

भारत ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित टीके की 10 लाख खुराकें नेपाल को भेजी थीं।

प्रधानमंत्री ओली ने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दस लाख खुराकें भेजने पर पिछले सप्ताह भारत सरकार को धन्यवाद कहा था।

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,70,375 मामले आए हैं और 2020 लोगों की मौत हुई है। देश में 2,65,069 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\