विदेश की खबरें | नेपाल-भारत का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सम्पन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "सूर्य किरण" का 16वां संस्करण बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 29 दिसंबर भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "सूर्य किरण" का 16वां संस्करण बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।

इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य जंगल युद्ध में सामंजस्य बढ़ाना, आतंकवाद रोधी अभियानों और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। 16 दिसंबर से शुरू हुए दो सप्ताह के इस अभ्यास में दोनों पक्षों के 334 सैन्य कर्मियों ने भाग लिया।

इस अभ्यास का आयोजन नेपाल-भारत सीमा के पास रूपनदेही जिले के सालझंडी में नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में किया गया।

नेपाल सेना द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, नेपाली सैन्य दल का नेतृत्व कर्नल बिमल कुमार वागले ने किया, जबकि कर्नल हिमांशु बहुगुणा ने भारतीय रेजिमेंट का नेतृत्व किया।

इसमें कहा गया कि संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ बुनियादी सैन्य कौशल विकसित करने में मदद करता है।

संयुक्त अभ्यास का 15वां संस्करण पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था जिसमें दोनों पक्षों के 650 सैनिकों ने भाग लिया था।

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सितंबर में नेपाल का दौरा किया था। यात्रा के दौरान, जनरल पांडे को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के जनरल का मानद पद प्रदान किया गया था। नेपाली सेना के अपने समकक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा से मिलने के अलावा सेनाध्यक्ष जनरल पांडे ने नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेर बहादुर देउबा से भी मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now