जरुरी जानकारी | नेपाल सरकार ने पेश किया करीब 2,000 अरब नेपाली रुपये का बजट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

काठमांडू, 29 मई नेपाल के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 1,964 अरब नेपाली रुपये का बजट पेश किया।

संसद के संयुक्त सत्र में पेश किए गए इस बजट में स्टार्टअप कंपनियों को समर्थन देने के लिए सब्सिडी वाले कर्ज के मद में 73 करोड़ नेपाली रुपये आवंटित किए गए हैं।

ऋण योजना केवल तीन प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर पेश की जाएगी और इसका उद्देश्य युवाओं के बीच नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।

नेपाल की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा भत्ते के लिए बजट में 109 अरब नेपाली रुपये आवंटित किए हैं। इसी तरह, स्वास्थ्य बीमा के लिए 10 अरब नेपाली रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा नेपाल में उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए उन्हें निःशुल्क वीज़ा देने की भी घोषणा बजट में की गई है।

नेपाल का वित्त वर्ष जुलाई के मध्य से शुरू होता है। इस बजट में की गई घोषणाएं संसद की मंजूरी पाने के बाद मध्य जुलाई से लागू होंगी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस