विदेश की खबरें | नेपाल: घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में जुमला जिले के कुदारी सरकीवाड़ा गांव में एक घर में शनिवार रात आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

काठमांडू, 24 अप्रैल नेपाल में जुमला जिले के कुदारी सरकीवाड़ा गांव में एक घर में शनिवार रात आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में मानसिंह सरकी का घर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर मानसिंह की दो बेटियों, एक बेटे और एक भतीजी की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि लड़कियों की उम्र तीन, 11 और 14 साल थी जबकि लड़का एक वर्ष का था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मानसिंह, उसकी पत्नी और बहन इस घटना में घायल झुलस गए जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

जुमला के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र चंद ने कहा कि घर का दूसरा और तीसरा तल पूरी तरह जल गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\