विदेश की खबरें | नेपाल ने बिगड़ती कोविड स्थिति के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 मई तक बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर रोक को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

काठमांडू, 12 मई नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर रोक को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

इस खतरनाक महामारी से हिमालयी राष्ट्र में अब तक 4,13,111 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 4,084 मरीजों की जान जा चुकी है। देश की कुल आबादी करीब 2.95 करोड़ है।

नागर विमानन प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन की अवधि को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

उसने कहा हालांकि काठमांडू-दिल्ली सेक्टर में सप्ताह में दो उड़ानें भारत और नेपाल के बीच बनी ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत संचालित होंगी। इनमें से एक नेपाल एयरलाइंस की उड़ान हैं और दूसरी एअर इंडिया की।

नेपाल ने तीन मई की मध्य रात्रि से सभी घरेलू और सात मई से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिये 14 मई तक स्थगित करने का फैसला किया था।

इस बीच काठमांडू घाटी में 29 अप्रैल को लागू की गई निषेधाज्ञा को प्रसार रोकने के लिये 27 मई तक बढ़ा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी