विदेश की खबरें | विमान दुर्घटना के संभावित स्थल पर उतरा नेपाल सेना का हेलीकॉप्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल सेना के एक हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम होने के बावजूद उस स्थान का संभवत: पता लगा लिया है, जहां एक स्थानीय विमानन कंपनी का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। मीडिया में आई खबरों में रविवार को देश के नागर विमानन प्राधिकरण के हवाले से यह जानकारी दी।

काठमांडू, 29 मई नेपाल सेना के एक हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम होने के बावजूद उस स्थान का संभवत: पता लगा लिया है, जहां एक स्थानीय विमानन कंपनी का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। मीडिया में आई खबरों में रविवार को देश के नागर विमानन प्राधिकरण के हवाले से यह जानकारी दी।

नेपाल के पर्यटन शहर पोखरा से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र में रविवार को लापता हुए विमान में मुंबई के रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों समेत 22 लोग सवार थे।

‘तारा एयर’ विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ‘ट्विन ओट्टर 9एन-एईटी’ विमान ने पोखरा से पूर्वाह्न करीब 10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 15 मिनट बाद ही उसका नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया।

‘माय रिपब्लिका’ समाचार पत्र ने बताया कि 10 सैनिकों और नागर विमानन प्राधिकरण के दो कर्मियों को लेकर नेपाल थल सेना का एक हेलीकॉप्टर नरसिंह मठ के निकट एक नदी के तट पर उतरा, जो दुर्घटना का संभावित स्थल है।

समाचार पत्र ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रेमनाथ ठाकुर के हवाले से कहा, ‘‘नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर नरसिंह गुंबा के निकट नदी के तट पर उतरा है।’’

दिलचस्प बात यह है ‘नेपाल टेलीकॉम’ ने ‘ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम’ (जीपीएस) नेटवर्क के माध्यम से यह पता लगाया कि विमान के पायलट कैप्टन प्रभाकर घिमिरे का मोबाइल फोन कहां है, जिसके बाद विमान का पता लगाया गया।

ठाकुर ने कहा, ‘‘लापता विमान के कैप्टन घिमिरे के मोबाइल फोन की घंटी बज रही है और नेपाल टेलीकॉम द्वारा यह पता लगाने के बाद कि फोन कहां है, नेपाल सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संभावित स्थल पर उतर गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नेपाल सेना और नेपाल पुलिस के कर्मियों को विमान की तलाश के लिए जमीनी मार्ग से भेजा है।’’

विमानन कंपनी के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा चालक दल के तीन नेपाली सदस्य सवार थे।

नेपाल में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘तारा एयर उड़ान 9एनएईटी ने आज पूर्वाह्न नौ बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी। इसमें चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार थे। यह विमान लापता हो गया है। तलाश और बचाव अभियान जारी है। दूतावास उनके परिवारों के संपर्क में है।’’

दूतावास ने अपना आपात हॉटलाइन (संपर्क) नंबर भी मुहैया कराया है।

विमानन कंपनी ने यात्रियों की सूची जारी की है, जिसमें भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की गई है।

विमानन सूत्रों ने बताया कि विमान को पश्चिमी पर्वतीय इलाके में जोमसोम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन पोखरा-जोमसोम हवाई मार्ग पर घोरेपानी के ऊपर आसमान में विमान का टॉवर से संपर्क टूट गया।

जोमसोम हवाई अड्डे में एक हवाई यातायात नियंत्रक के अनुसार, जोमसोम के घासा में एक जोरदार आवाज सुनाई देने की अपुष्ट खबर मिली है।

विमानन कंपनी के सूत्रों ने बताया कि पोखरा-जोमसोम मार्ग पर इस समय बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है, जिसके कारण तलाश अभियान प्रभावित हो रहा है।

इससे पहले, देश के गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड ने प्राधिकारियों को लापता विमान का पता लगाने के लिए तलाश अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान को आखिरी बार धौलागिरि पर्वत चोटी की ओर मुड़ते देखा गया था।

विमानन कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, तारा एयर नेपाली पर्वतीय इलाकों में संचालित होने वाली सबसे नयी एवं सबसे बड़ी सेवा प्रदाता कंपनी है। उसने ग्रामीण नेपाल विकसित करने के मिशन के साथ 2009 में कारोबार शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी