देश की खबरें | एनईपी-2020: भारत की शिक्षा प्रणाली को औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त करने का पहला प्रयास : आर्लेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 देश की शिक्षा प्रणाली को औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त करने का पहला गंभीर प्रयास है।

कोच्चि, 27 जुलाई केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 देश की शिक्षा प्रणाली को औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त करने का पहला गंभीर प्रयास है।

राज्यपाल यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन ‘ज्ञान सभा’ को संबोधित कर रहे थे।

आर्लेकर ने कहा कि देश अब तक एक ‘‘औपनिवेशिक विचार’’ के साथ आगे बढ़ रहा था।

सभी से शिक्षा क्षेत्र में बदलाव का हिस्सा बनने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पहले की शिक्षा प्रणाली ने हमारी पूरी सोच बदल दी थी। हमें पता ही नहीं चला कि यह कब हमारे पारिवारिक जीवन में प्रवेश कर गई। अब हम उस औपनिवेशिक प्रभाव से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।’’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आर्लेकर ने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाई गई शिक्षा नीति ‘‘इतने वर्षों से हमें जो पढ़ाया गया है, उससे अलग है।’’

उन्होंने कहा कि भारत आजादी मिलने के समय ‘विश्व गुरु’ था और आज भी है। राज्यपाल ने कहा, ‘‘लेकिन हम उस समय इसे स्थापित नहीं कर पाए थे। जब हम आजाद हुए, तब यह सिर्फ राजनीतिक आजादी थी।’’

उन्होंने कहा कि अगर नई शिक्षा नीति को स्वीकार कर लिया जाए तो भारत फिर से ‘विश्व गुरु’ बन सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत केवल एक आर्थिक अवधारणा नहीं है, बल्कि ‘‘समाज का समग्र विकास है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी