देश की खबरें | पड़ोसी देश भारत पर विश्वास करते हैं, चीन पर नहीं: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि ''भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कृति'' ''विस्तारवादी'' नहीं है और पड़ोसी देश भारत से कोई खतरा महसूस नहीं करते, लेकिन वे चीन के बारे में ऐसा नहीं सोचते।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 27 अक्टूबर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि ''भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कृति'' ''विस्तारवादी'' नहीं है और पड़ोसी देश भारत से कोई खतरा महसूस नहीं करते, लेकिन वे चीन के बारे में ऐसा नहीं सोचते।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व का कल्याण चाहती है, जबकि चीन ने विस्तारवाद से अपना प्रभाव बढ़ाया है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh bypolls 2020: पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा आरोप, कहा- BJP ने सौदेबाजी कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराया.

गडकरी का यह बयान पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चल रहे टकराव के बीच आया है।

उन्होंने कहा, ''भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कृति विस्तारवादी नहीं है। पूरे विश्व का कल्याण चाहना हमारा स्वाभाव है, जो हमारे इतिहास और संस्कृति का हिस्सा रहा है। हम विस्तारवादी नहीं हैं।''

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 180 नए केस मिले, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 17,604 हुई: 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गडकरी ने कहा, ''हमारे पड़ोसी जैसे भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश को नहीं लगता कि भारत अपनी ताकत के बल पर कभी उन पर आक्रमण या उनकी भूमि पर अतिक्रमण करेगा। हालांकि, चीन को लेकर (ऐसा) विश्वास नहीं है... चीन ने विस्तारवाद के दम पर अपना प्रभाव बढ़ाया है। वे सोचते हैं कि वे सबसे ऊपर हैं और उनकी सोच ताकत के बल पर पूरी दुनिया जीत लेने की है। ''

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ''लेकिन हमारा देश सबसे बड़े लोकतंत्र, हिंदू संस्कृति, हिंदू धर्म और विरासत के आधार पर पूरे विश्व के कल्याण की सोच रखता है। ''

गडकरी ने साप्ताहिक विवेक प्रकाशन की पुस्तक ''राम मंदिर टू राष्ट्र मंदिर'' के ऑनलाइन विमोचन के दौरान ये बातें कहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\