देश की खबरें | आरएसएस और भाजपा के लक्ष्य को मूर्त रूप देने में नेहरू सबसे बडे बाधा : कांग्रेस नेता वासनिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने बुधवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भाजपा और आरएसएस के लक्ष्यों को मूर्त रूप देने में सबसे बड़ी बाधा हैं और जब तक देश के पहले प्रधानमंत्री के आदर्श जीवित रहेंगे तब तक देश में संविधान और लोकतंत्र अक्षुण्ण रहेगा।

मुंबई, 20 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने बुधवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भाजपा और आरएसएस के लक्ष्यों को मूर्त रूप देने में सबसे बड़ी बाधा हैं और जब तक देश के पहले प्रधानमंत्री के आदर्श जीवित रहेंगे तब तक देश में संविधान और लोकतंत्र अक्षुण्ण रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वर्ष 2014 में महसूस किया गया कि राजनीतिक पटल पर उभरा नया नेतृत्व देश को नयी दिशा, देगा किंतु ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘वह नेता नहीं बल्कि अभिनेता हैं। यहां तक कि अभिनेता के तौर पर भी वह नायक के बजाय खलनायक साबित हो रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है।’’

नेहरू पर आयोजित व्याख्यान में पूर्व केंद्रीय मंत्री वासनिक ने कहा, ‘‘ भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के लक्ष्यों को मूर्त रूप देने में जवाहरलाल नेहरू सबसे बड़े बाधाओं में से एक हैं। जब तक जवाहरलाल नेहरू के विचार जीवित रहेंगे, भारतीय संविधान, भारतीय लोकतंत्र कायम रहेगा।’’

इस अवसर पर उनके पार्टी सहयोगी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा ने कहा कि नेहरू की किताब ‘‘ भारत एक खोज’ में एक महत्वपूर्ण वाक्य हैं कि ‘‘वैज्ञानिक तरीका और वैज्ञानिक जीवन का रास्ता होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृषटिकोण और वैज्ञानिक सोच नेहरू का सिद्धांत है।

चव्हाण ने दावा किया, ‘‘लेकिन मोदी सरकार ने सभी को कुचल दिया है और प्रतिगामी सोच के साथ बढ़ रही है। नेहरू और उनके विचारों पर हमले का लक्ष्य कांग्रेस की परंपरा पर हमला है, इसलिए वे (नेहरू पर) हमले कर रहे हैं।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री चव्हाण ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री रहते नेहरू की उपलब्धियों और उनके कार्यों को गिनाया खासतौर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए गए दलें कार्यों को।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now