जरुरी जानकारी | व्यापार समझौते के मसौदे पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी: भारत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क घोषणा से उपजे हालात के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की रूपरेखा बनाने के लिए बातचीत जारी है जो शुल्क और बाजार पहुंच से जुड़े मुद्दों को हल करेगा।
नयी दिल्ली, 21 मार्च सीमा शुल्क घोषणा से उपजे हालात के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की रूपरेखा बनाने के लिए बातचीत जारी है जो शुल्क और बाजार पहुंच से जुड़े मुद्दों को हल करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने की समयसीमा खत्म होने में सिर्फ 11 दिन रह गए हैं। ट्रंप ने दो अप्रैल से जवाबी शुल्क की व्यवस्था लागू हो जाने की बात दोहराई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत एक पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए ''विभिन्न स्तरों'' पर अमेरिकी प्रशासन के साथ संपर्क में है।
हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर इन सवालों का जवाब नहीं दिया कि क्या भारत ट्रंप के जवाबी शुल्क से किसी तरह की छूट की उम्मीद कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को ऐसे संकेत दिए थे कि अमेरिका नयी शुल्क व्यवस्था से भारत को कोई छूट नहीं देगा। ट्रंप ने कहा था कि उनका भारत के साथ बहुत अच्छा संबंध है, लेकिन भारत की शुल्क संरचना के साथ ''समस्या'' है।
जायसवाल ने कहा, ''भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं।''
उन्होंने कहा, ''दोनों सरकारें सक्रिय रूप से द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए एक रूपरेखा बनाने पर काम कर रही हैं। इस समझौते का मकसद व्यापार का विस्तार करना, बाजार की पहुंच बढ़ाना, शुल्क तथा गैर-शुल्क बाधाओं को कम करना और आपूर्ति-श्रृंखला एकीकरण को मजबूत करना है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

