जरुरी जानकारी | भारत-यूरोपीय संघ व्यापार करार पर बातचीत जून में दोबारा शुरू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और 27 यूरोपीय देशों के समूह के बीच मुक्त व्यापार करार के लिए लंबे समय से अटकी बातचीत जून में फिर शुरू होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारत और 27 यूरोपीय देशों के समूह के बीच मुक्त व्यापार करार के लिए लंबे समय से अटकी बातचीत जून में फिर शुरू होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की मंत्रिस्तरीय बैठक के तुरंत बाद यूरोपीय संघ की टीम बातचीत के लिए भारत आएगी। यह बैठक 12 से 15 जून तक होनी है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीम पहले दौर की बातचीत के लिए यहां आ रही है। बातचीत जून में फिर शुरू होगी।।’’

सचिव ने कहा कि इस करार से कपड़ा जैसे क्षेत्रों को भारी लाभ होगा।

भारत के कपड़ा उत्पादों पर यूरोपीय संघ में करीब नौ से 10 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगता है। वहीं ब्रिटेन में यह आठ से नौ प्रतिशत है।

यदि यह करार पूरा हो जाता है, तो यूरोपीय संघ भारत के परिधानों के लिए अमेरिका को पीछे छोड़कर सबसे बड़ा गंतव्य हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\