एजेंसी न्यूज

नीतू कपूर ने साथ देने के लिये अम्बानी परिवार का धन्यवाद किया

कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया था । वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ।

नीतू कपूर ने साथ देने के लिये अम्बानी परिवार का धन्यवाद किया
जमात

मुंबई, पांच मई बॉलीवुड की गुजरे जमाने की अभिनेत्री तथा हाल ही में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने पति की कैंसर की लड़ाई में साथ देने के लिये देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अम्बानी के परिवार का धन्यवाद किया है।

कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया था । वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ।

नीतू ने सोशल मीडिया पर अपने पति एवं मुकेश अम्बानी तथा उनकी पत्नी नीता की तस्वीर साझा की और एक पोस्ट के जरिये अम्बानी परिवार का अभार जताया ।

अभिनेत्री ने लिखा, 'एक परिवार के रूप में पिछले दो साल बड़ी लम्बी यात्रा जैसे रहे । अच्छे दिन थे, तो कुछ बुरे दिन भी आये..यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि यह काफी भावुक क्षण था ।'

नीतू ने लिखा, 'लेकिन यह यात्रा अम्बानी परिवार के प्यार और समर्थन के बगैर पूरा नहीं कर सकते थे ।'

अभिनेत्री ने कहा कि अम्बानी परिवार ने पिछले सात महीने से हर तरह से आगे आ कर और बढ़ चढ कर उनके पति की देखभाल में मदद की ।

नीतू ने रविवार को अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों का धन्यवाद किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).