देश की खबरें | नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को कहा कि अपने जीवनसाथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था।

मुंबई, 30 अप्रैल अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को कहा कि अपने जीवनसाथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था।

अभिनेता ऋषि कपूर का 69 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

नीतू कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि अपने पति के निधन के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए वह काम कर रहीं हैं और इससे उन्हें कुछ सुकून मिलता है।

नीतू ने लिखा, “ऋषि जी को हमें छोड़कर गए आज दो साल हो गए हैं। 45 साल तक साथ रहे अपने साथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था। इसके बाद खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखने के लिए मैं फिल्मों और टेलीविजन में काम कर रही हूं। इससे मुझे काफी मदद मिली है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ऋषि जी हमेशा याद किए जाएंगे और वह हमेशा सबके दिलों में रहेंगे।’’

नीतू कपूर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘‘जुग जुग जियो’’ में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता की एक तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ऋषि कपूर की पुत्रवधू अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया हाल में शादी के बंधन में बंधे थे।

आलिया ने कपूर परिवार के साथ एक पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘आप हमेशा हमारे साथ हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी