देश की खबरें | महिला क्रिकेटरों के राष्ट्रीय चयन पैनल की अगली प्रमुख हो सकती हैं नीतू देवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की बेहतरीन महिला क्रिकेटरों में से एक नीतू डेविड भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के महिलाओं के राष्ट्रीय चयन पैनल का प्रमुख बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर भारत की बेहतरीन महिला क्रिकेटरों में से एक नीतू डेविड भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के महिलाओं के राष्ट्रीय चयन पैनल का प्रमुख बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

भारत के लिये 10 टेस्ट खेलने वाली डेविड ने 41 विकेट चटकाये। 90 के दशक के अंत और 2000 के शुरू तक शानदार प्रदर्शन करने वाली डेविड भारत की महिला वनडे में सर्वााधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी थीं जिसके बाद झूलन गोस्वामी ने उन्हें पछाड़ दिया। उन्होंने 97 मैचों में 141 विकेट लिये थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा, कहा- बिहार में NDA को फिर मिलेगी जीत.

हेमलता काला की अगुआई वाले पिछले पैनल का कार्यकाल मार्च 2020 में ही समाप्त हो गया था। इसमें सुधा शाह, अंजलि पेंढरकर, शशि गुप्ता और लोपामुद्रा बनर्जी अन्य सदस्य थीं।

पैनल ने आस्ट्रेलिया में महिला विश्व टी20 के लिये टीम चुनी थी जो उनका अंतिम चयन था। इसमें भारतीय टीम उप विजेता रही थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: अदार पूनावाला ने पूछा- क्या सरकार के पास अगले एक साल में कोरोना वैक्सीन पर खर्च करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये हैं?.

बीसीसीआई ने नये चयन पैनल की घोषणा नहीं की थी जिसकी काफी आलोचना की जा रही थी लेकिन इस विलंब के पीछे कारण कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में किसी भी क्रिकेट गतिविधि का नहीं होना था।

भारतीय महिला टीम अब संयुक्त अरब अमीरात में तीन टीमों की महिला चैलेंजर सीरीज खेलेगी और इसके लिये बीसीसीआई को सबसे पहले नया महिला चयन पैनल बनाने की जरूरत थी।

काफी आवेदन थे लेकिन पता चला कि पूर्व भारतीय स्पिनर डेविड इसमें शीर्ष दावेदार हैं।

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने पीटीआई- से गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘नीतू भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ा नाम हैं और उनका कद काफी बड़ा है। मुझे नहीं लगता कि चयन पैनल का प्रमुख बनने के लिये कोई भी नीतू की काबिलियत पर सवाल कर सकता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\