देश की खबरें | नीट पीजी काउन्सलिंग: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार की ओर से संचालित तीन अस्पतालों के डॉक्टरों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन आपात सेवा सहित सभी सेवाओं का बहिष्कार किया, जिसकी वजह से मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार की ओर से संचालित तीन अस्पतालों के डॉक्टरों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन आपात सेवा सहित सभी सेवाओं का बहिष्कार किया, जिसकी वजह से मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने सेवाओं का बहिष्कार देशभर में प्रदर्शन करने के एफओआरडीए के आह्वान के तहत किया।

राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार को सरकार पर कथित ‘ फर्जी वादा’ करने का आरोप लगा हड़ताल पर चले गए थे।

उन्होंने रेखांकित किया कि देशभर में रेजिडेंट डॉक्टरों की ‘‘भारी कमी’’ है और नीट स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में (नीट-पीजी 2021) प्रवेश में आठ महीने की देरी हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि नौ दिसंबर को रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा था कि वह फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (एफओआरडीए) द्वारा बुलाई गई हड़ताल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने यह घोषणा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अदालत से सुनवाई तेज करने का अनुरोध करने और काउंसलिंग की प्रक्रिया को गति देने के आश्वासन के बाद की थी।

हालांकि, बुधवार को एफओआरडीए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह 17 दिसंबर से दोबारा हड़ताल शुरू कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now