देश की खबरें | सुनील की जगह लेने वाले उत्तराधिकारी को ढूंढने के लिये लगातार निगरानी की जरूरत : वेंकटेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के सहायक कोच षणमुगम वेंकटेश को लगता है कि लगातार निगरानी रखने से करिश्माई सुनील छेत्री का योग्य उत्तराधिकारी मिलने में मदद मिल सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारतीय फुटबॉल टीम के सहायक कोच षणमुगम वेंकटेश को लगता है कि लगातार निगरानी रखने से करिश्माई सुनील छेत्री का योग्य उत्तराधिकारी मिलने में मदद मिल सकती है।

छेत्री हालांकि अब भी अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित करते हैं। 35 साल की उम्र और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 15 वर्षों के बाद भी छेत्री राष्ट्रीय टीम के लिये काफी अहम खिलाड़ी बने हुए हैं और लगातार टीम के लिये गोल करते हैं और खिलाड़ियों के लिये गोल करने का मौका बनाते हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम गहलोत ने कहा, राज्य में बह रही है उलटी गंगा, दबाव के बाद राज्यपाल ने बदला फैसला.

पूर्व कप्तान वेंकटेश ने कहा कि छेत्री ऐसे कुछ शीर्ष फुटबॉलरों में से एक है जो दायें और बायें दोनों पैरों से खेलने में सहज हैं।

वेंकटेश ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के इंस्टाग्राम लाइव सत्र में कहा, ‘‘हम एक साथ खेले और सुनील मेरी कप्तानी में खेला। उसके खेल की खूबसूरती यह है कि वह दोनों पैरों से सहज होकर खेलता है। मैंने यह चीज लंबे समय बाद देखी। ’’

यह भी पढ़े | बिहार: दरभंगा में बाढ़ के चलते लोगों को रोड़ के किनारे रहना पड़ रहा है : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘वह काफी मेहनत करता है, वह सिर्फ शानदार गोल स्कोरर ही नहीं है बल्कि वह मौके भी बनाता है और वह तीन पॉजिशन में खेल सकता है। ’’

वेंकटेश ने पूर्व स्टार और साथी आईएम विजयन और बाईचुंग भूटिया की तारीफों के भी पुल बांधे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\