देश की खबरें | जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के लिए अमेरिका की तरफ से आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस संबंध में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के लिए अमेरिका की तरफ से आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस संबंध में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

अमेरिका द्वारा आयोजित इस डिजिटल शिखर सम्मेलन में विश्व के 40 नेताओं ने शिरकत की।

मोदी ने शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए हमें तेज गति से, बड़े पैमाने पर और वैश्विक संभावना के साथ ठोस कदम उठाने की जरूरत है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह और राष्ट्रपति बाइडन ‘भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 भागीदारी’ की शुरुआत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ मिलकर हम निवेश जुटाने में मदद करने, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी विकसित करने और हरित भागीदारी को सक्षम बना सकते हैं।’’

जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत के योगदान की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी विकास चुनौतियों के बावजूद स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा प्रभाविता और जैव विविधता को लेकर हमने कई साहसिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कोविड-19 वायरस का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मानवता वैश्विक महामारी से जूझ रही है और यह कार्यक्रम इस मौके पर हमें याद दिलाता है कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि जलवायु जवाबदेह देश के तौर पर भारत सतत विकास का प्रारूप बनाने के लिए भागीदारों का स्वागत करता है।

मोदी ने कहा कि वह जलवायु परिवर्तन के समय में जीवन जीने के तरीके में आए बदलाव के महत्व पर जोर देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड बाद के समय में अपनी आर्थिक रणनीति तय करने का आधार सतत जीवन चर्या और अपने मूल में लौटने के दर्शन पर आधारित होना चाहिए।’’

उन्होंने डिजिटल जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\