जरुरी जानकारी | नयी दूरसंचार नीति का क्रियान्वयन तेजी से करने की जरूरत : ट्राई चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (एनसीडीपी) के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आह्वान किया है। इस नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दो साल पहले मंजूरी दी थी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (एनसीडीपी) के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आह्वान किया है। इस नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दो साल पहले मंजूरी दी थी।

ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने संचार ढांचे के महत्व को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौरान दूरसंचार क्षेत्र ने केंद्रीय भूमिका अदा की है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) की बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘एनडीसीपी के क्रियान्वयन को तेज करने की जरूरत है। इसको क्रियान्वित किया जाना चाहिए। मुझे एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला है जिसने कहा हो कि इस नीति में खामी है।’’

सरकार ने एनडीसीपी 2018 के तहत दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय दबाव को दूर करने के लिए कई उपायों को मंजूरी दी है। इसके अलावा नीति में दूरसंचार नेटवर्क को लगाने के काम को तेज करने और आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, अभी इस नीति का क्रियान्वयन नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

शर्मा ने कहा कि इस महामारी ने दिखाया कि भारत 5जी जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यह संकट एक तरह से अवसर भी है जिसका लाभ उठाने की जरूरत है।

शर्मा ने कहा कि हम पीछे रहने के बजाय प्रौद्योगिकी में अगुवा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब एनडीसीपी 2018 को लागू करने की जिम्मेदारी दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश के कंधों पर है।

ट्राई के चेयरमैन ने कहा कि नीति में कुछ शानदार विचार हैं, जिनके बारे में मुझे लगता है कि इससे डिजिटल संपर्क बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

इस मौके पर दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि सरकार ने हाल में राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन शुरू किया है, जो देश के डिजिटल नेटवर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान डिजिटल नेटवर्क को कायम रखने के लिए सीओएआई और उसके सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

प्रकाश ने कहा कि कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए, तो इस क्षेत्र का इससे अधिक महत्व पहले कभी देखने को नहीं मिला था। भारत डिजिटल नेटवर्क और दूरसंचार क्षेत्र के समर्थन के बिना इस महामारी से मुकाबला नहीं कर पाता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\