जरुरी जानकारी | पूंजीगत लाभ कर को युक्तिसंगत बनाने, आईटीआर को सरल बनाने की जरूरत: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिर्फ पूंजीगत लाभ, लाभांश या ब्याज आय पर कर देने वाले आयकरदाताओं के लिए बजट में सरल आयकर रिटर्न फॉर्म लाया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी सिर्फ पूंजीगत लाभ, लाभांश या ब्याज आय पर कर देने वाले आयकरदाताओं के लिए बजट में सरल आयकर रिटर्न फॉर्म लाया जाना चाहिए।

विशेषज्ञों ने यह राय देते हुए कहा कि पूंजीगत लाभ कर व्यवस्था को भी युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है।

आयकर कानून के तहत पूंजीगत संपत्ति के हस्तांतरण पर होने वाले लाभ (चल और अचल दोनों) पर पूंजीगत लाभ के तहत कर लगाया जाता है। अलग-अलग परिसंपत्ति वर्ग के लिए कर की दर अलग-अलग है।

इसके अलावा परिसंपत्ति को पास में रखने के आधार पर लघु या दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

भारत में पूंजी बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां धन जुटाने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का रास्ता अपना रही हैं। ऐसे में व्यापक मांग है कि पूंजीगत लाभ कर संरचना को सुव्यवस्थित किया जाए।

डेलॉयट इंडिया के भागीदार रोहिंटन सिधवा ने कहा कि विभिन्न प्रकार की संपत्तियों के लिए होल्डिंग अवधि और विभिन्न प्रकार की पूंजीगत संपत्तियों के लिए कर दरों को सरल बनाना चाहिए।

नांगिया एंडरसन एलएलपी के कर लीडर अरविंद श्रीवत्सन ने कहा कि भारत में कई स्टार्टअप कंपनियां फिर से शुरू हो रही हैं और निवेशकों ने पूंजीगत लाभ व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\