जरुरी जानकारी | आर्थिक नुकसान कम करने को बेहतर पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की जरूरत: केंद्रीय मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को कहा कि पशु रोगों के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए बेहतर पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पहुंच बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
श्रीनगर, दो जून केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को कहा कि पशु रोगों के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए बेहतर पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पहुंच बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने यहां अपने मंत्रालय से जुड़ी सलाहकार समिति की अंतर-सत्रीय बैठक की अध्यक्षता की।
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान और एल मुरुगन और समिति के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
समिति ने ‘मोबाइल इकाइयों के माध्यम से पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और देश में टीकाकरण कार्यक्रम के कार्यान्वयन’ के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रूपाला ने कहा कि भारत में पशुधन और कुक्कुट (पॉल्ट्री) का विशाल संसाधन है, जो ग्रामीण जनता की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, विभाग को पशु रोगों के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए बेहतर पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पहुंच बढ़ाने के लिए पूरी सोचा समझ के साथ प्रयास करने होंगे।
मंत्री ने समिति को आश्वासन दिया कि सदस्यों के बहुमूल्य सुझावों पर विभाग उचित कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)