जरुरी जानकारी | सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग के बीच व्यापक विमर्श की जरूरत: राजीव कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को सरकार, शिक्षा जगत और उद्योग के बीच व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श की आवश्यकता बतायी।।

हैदराबाद, 20 जनवरी नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को सरकार, शिक्षा जगत और उद्योग के बीच व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श की आवश्यकता बतायी।।

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के ऑनलाइन कार्यक्रम के ‘उच्च शिक्षा संवाद’ विषय पर एक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी तक उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन नीति आयोग के सहयोग से किया गया।

कुमार ने कहा, ‘‘ आज की तुलना में सरकार, शिक्षा जगत और उद्योग के बीच कहीं अधिक विचार-विमर्श की जरूरत। हमें मंच बनाने होंगे और यहीं पर आईएसबी और नीति आयोग को सहयोग करना चाहिए। हमने विश्वविद्यालयों के बीच यह शुरू किया है। लेकिन इसे और गतिशील बनाने की जरूरत है....।’’

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बड़ी जिम्मेदारी शैक्षणिक संस्थानों के पास है।

कुमार ने कहा, ‘‘हमें ऐसी स्थिति तैयार करने की जरूरत है जहां हम तीनों पक्षों (सरकार, शिक्षा जगत और उद्योग) के बीच विश्वास के आधार पर एक मंच तैयार कर सकें और यही वह भरोसा है जो कहता है कि हम सभी एक ही राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं।’’

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में कुल दाखिला अनुपात 27 प्रतिशत है जबकि दुनिया में यह औसतन 37 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि देश के लोगों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह आश्चर्य की बात है कि उच्च शिक्षा में दाखिलों की दर पिछले तीन या चार वर्षों से स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\