देश की खबरें | लगभग 50 प्रतिशत अनुपचारित गंदा पानी अभी भी गंगा में छोड़ा जा रहा है: एनजीटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि दशकों की निगरानी के बाद भी अनुपचारित सीवेज और गंदा पानी गंगा नदी में छोड़ा जाना जारी है और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) गैर-अनुपालन के खिलाफ कड़े कदम उठाने की स्थिति में नहीं दिखता है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि दशकों की निगरानी के बाद भी अनुपचारित सीवेज और गंदा पानी गंगा नदी में छोड़ा जाना जारी है और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) गैर-अनुपालन के खिलाफ कड़े कदम उठाने की स्थिति में नहीं दिखता है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदेश कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले पर राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) से कार्रवाई रिपोर्ट मांगते हुए कहा कि गंगा में पानी की गुणवत्ता मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए क्योंकि इसका उपयोग न केवल नहाने के लिए किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल आचमन (प्रार्थना या अनुष्ठान से पहले पानी की घूंट लेना) के लिए भी होता है।

एनजीटी ने एनजीसी के सदस्य सचिव को सुनवाई की अगली तारीख 14 अक्टूबर से पहले की गई कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। एनजीटी ने कहा कि दशकों की निगरानी के बाद भी जरूरी कार्यात्मक उपचार क्षमता के अभाव में लगभग 50 प्रतिशत अनुपचारित सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट नदी या उसकी सहायक नदियों या नालों में छोड़ा जा रहा है।

एनजीटी ने कहा, ‘‘जैसा कि पिछले 37 वर्षों में हुआ है, बिना सफलता के अनिश्चितकाल तक कार्यवाही जारी रखने के बजाय हम सुझाव देते हैं कि सदस्य सचिव, एनजीसी यानी महानिदेशक, एनएमसीजी गंगा के प्रदूषण की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए एनजीसी की अगली बैठक में इसकी समीक्षा का एजेंडा रख सकते हैं।’’

एनजीटी ने कहा कि निराशाजनक स्थिति को देखते हुए निष्पादन और निगरानी में एक आदर्श बदलाव आवश्यक प्रतीत होता है। एनजीटी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य के अधिकारियों द्वारा निष्पादन पर्याप्त नहीं है, बहुत धीमा और दायित्व की कमी है तथा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन गैर-अनुपालन और लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफलता के खिलाफ कड़े कदम उठाने की स्थिति में नहीं है।

एनजीटी ने कहा, ‘‘लंबित चुनौती से निपटने के लिए निष्पादन एजेंसी को सक्रिय और प्रभावी होना चाहिए, जिसमें सरल और लचीली प्रक्रियाएं तथा समय-सीमा निर्धारित हो। देरी के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति होनी चाहिए। कार्य को परिभाषित जवाबदेही के साथ लक्ष्योन्मुख होना चाहिए, इसके बाद चूक के लिए सख्त परिणाम होने चाहिए। फिलहाल उल्टा हो रहा है।’’

एनजीटी ने कहा कि हाल के वर्षों में अधिकरण द्वारा करीबी निगरानी से पता चलता है कि सीवेज और अपशिष्टों के निष्पादन को रोकने में प्रगति अपेक्षित तर्ज पर नहीं हो रही है। एनजीटी ने कहा, ‘‘या तो कई स्थानों पर आवश्यक उपचार प्रणाली स्थापित नहीं हो पाई है या स्थापित एसटीपी/उपचार सुविधाएं पूरी तरह संचालित नहीं हैं। यह अंतहीन देरी अस्वीकार्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज