Nigeria: नाइजीरिया में अपहृत लगभग 300 स्कूली बच्चों को दो हफ्ते के बाद रिहा किया गया
उत्तर पश्चिम नाइजीरिया के कदुना राज्य में दो हफ्ते पहले स्कूल से अगवा कर लिए गए कम से कम 300 बच्चों को रिहा कर दिया गया है. राज्य के गवर्नर ने रविवार को यह जानकारी दी.
अबूजा, 24 मार्च : उत्तर पश्चिम नाइजीरिया के कदुना राज्य में दो हफ्ते पहले स्कूल से अगवा कर लिए गए कम से कम 300 बच्चों को रिहा कर दिया गया है. राज्य के गवर्नर ने रविवार को यह जानकारी दी.
कुदना गवर्नर उबा सानी ने प्रांत के दूर दराज़ के इलाके कुरिगा शहर से सात मार्च को अगवा किए गए 287 विद्यार्थियों को रिहा किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी. एक बयान में उन्होंने अपहृत स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू का आभार जताया. यह भी पढ़ें : Pakistan: भारत के साथ व्यापार बहाल करने पर ‘गंभीरता’ से विचार कर रहा पाकिस्तान- विदेश मंत्री इशाक डार
उत्तर नाइजीरिया में 2014 से विद्यालयों से बच्चों का अपहरण करना आम बात है और चिंता का गंभीर मसला है. इस्लामी चरमपंथियों ने 2014 में राज्य के चिकबोक गांव से 200 से ज्यादा स्कूली बच्चियों का अपहरण कर लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

