देश की खबरें | चेन्न‍ई के एक घर से लगभग 1,000 किग्रा गुटखा बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, दो सितंबर चेन्नई में एक घर से पुलिस ने बुधवार को 970 किग्रा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद गुटखा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम ने एक घर पर छापा मारा और वहां 970 किलो गुटखा रखा मिला।

यह भी पढ़े | NEET, JEE Final Year Exams 2020: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षाओं को लेकर जारी किया हेल्थ एडवाइजरी जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट.

इस संबंध में एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

शहर की पुलिस ने हाल ही में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार का भंडाफोड़ कर एक घर से 16.5 किलो गांजा बरामद करने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | India Bans PUBG and 118 Chinese Apps: मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, चीन के PUBG समेत 118 और मोबाइल ऐप्‍स पर लगाया बैन, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट.

छह से 31 अगस्त के बीच पुलिस ने 800 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने कहा कि एमडीएमए (मिथाइलेनडाइऑक्सामाइथफेटामाइन) जैसी नशीली दवाओं की बिक्री पर भी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)