जरुरी जानकारी | एनडीटीवी के शेयर में उछाल जारी, लगातार सातवें दिन ऊपरी सर्किट को छुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह के न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) के अधिग्रहण के लिए आक्रामक बोली के बाद से एनडीटीवी के शेयरों में लगातार उछाल आ रहा है। शुक्रवार को एनडीटीवी का शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। लगातार सातवें दिन कंपनी के शेयर ने अपने ऊपरी सर्किट को छुआ है।

नयी दिल्ली, दो सितंबर अडाणी समूह के न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) के अधिग्रहण के लिए आक्रामक बोली के बाद से एनडीटीवी के शेयरों में लगातार उछाल आ रहा है। शुक्रवार को एनडीटीवी का शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। लगातार सातवें दिन कंपनी के शेयर ने अपने ऊपरी सर्किट को छुआ है।

अडाणी समूह ने एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए पिछले सप्ताह खुली पेशकश की घोषणा की है।

बीएसई में शुक्रवार को एनडीटीवी का शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर 515.10 रुपये पर अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। यह इसका 52 सप्ताह का उच्चस्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर 52 सप्ताह के उच्चस्तर 519.80 रुपये पर पहुंच गया।

शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 36.74 अंक या 0.06 प्रतिशत के लाभ के साथ 58,803.33 अंक पर बंद हुआ । एनडीटीवी का शेयर 23 अगस्त यानी पिछले सप्ताह मंगलवार से लगातार चढ़ रहा है। इस दौरान इसमें 40.66 प्रतिश्त का उछाल आया है। इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 960.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,320.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इस साल एनडीटीवी का शेयर 346.94 प्रतिशत चढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज