देश की खबरें | असम उपचुनाव में राजग की जीत सुशासन पर मुहर : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को राज्य में पांच सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बढ़त पर कहा कि ‘‘सुशासन और विकास’’ पर लोगों की मुहर है।

गुवाहाटी, 23 नवंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को राज्य में पांच सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बढ़त पर कहा कि ‘‘सुशासन और विकास’’ पर लोगों की मुहर है।

मुख्यमंत्री ने लोगों के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा राज्य के विकास के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘हम असम के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मौजूदा उपचुनावों में राजग की पांच में से पांच पर जीत, आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सुशासन और विकास के दृष्टिकोण के प्रति असम के अटूट समर्थन का प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने विकास के हमारे संदेश को हर बूथ तक पहुंचाया!’’

भाजपा ने सामगुरी, बेहाली और धोलाई निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था, जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने क्रमशः बोंगाईगांव और सिदली सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे।

निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक अगप और यूपीपीएल ने अपनी-अपनी सीट पर जीत हासिल कर ली है, जबकि बेहाली में भाजपा उम्मीदवार को भी औपचारिक रूप से विजेता घोषित कर दिया गया है।

अन्य दो सीट सामगुरी और धोलाई पर भाजपा उम्मीदवार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\